भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हिमाचल प्रदेश ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश के 17 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। इसके साथ ही पार्टी ने सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के प्रदेश प्रभारी की भी नियुक्ति की है।
प्रदेश कार्यालय से जारी सूची के अनुसार वरिष्ठ नेताओं और अनुभवी पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाया जा सके और आगामी अभियानों को मजबूती मिले।
इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
| संगठनात्मक जिला |
प्रभारी |
सह-प्रभारी |
| चंबा |
विपिन परमार |
रमेश राणा |
| नूरपुर |
सुरेश चंदेल |
विनय शर्मा |
| कांगड़ा |
विक्रम ठाकुर |
संजीव शर्मा |
| देहरा |
राजेश ठाकुर |
वंदना योगी |
| पालमपुर |
विनोद ठाकुर |
पंकज जमवाल |
| लाहौल-स्पीति |
नितिन कुमार |
ज्योति कपूर |
| कुल्लू |
बिहारी लाल शर्मा |
प्रियंता शर्मा |
| मंडी |
सुरेश भारद्वाज |
भीम सेन |
| सुंदरनगर |
तिलकराज शर्मा |
कुसुम सदरेट |
| हमीरपुर |
अमित ठाकुर |
प्रियव्रत शर्मा |
| ऊना |
शिशु भाई धर्मी |
विशाल चौहान |
| बिलासपुर |
रश्मिधर सूद |
देशराज शर्मा |
| सोलन |
राजपाल सिंह |
संदीपनी भारद्वाज |
| सिरमौर |
डॉ. संजय ठाकुर |
राकेश डोगरा |
| महासू |
डॉ. सिकंदर कुमार |
आशुतोष वैद्य |
| शिमला |
सुमीत शर्मा |
अजय ठाकुर |
| किन्नौर |
अजय राणा |
विजय परमार |
इसके अलावा चेतन बरागटा को पार्टी के सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।