फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भाजपा ने बनाई कार्यक्रमों की रूपरेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला भाजपा ने आगामी कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक की। पार्टी मुख्यालय चक्कर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने की। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में पार्टी के जिले में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई और इनके सफल आयोजन को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने पदाधिकारियों से कहा कि वह पार्टी की गतिविधियों के सफल आयोजन को लेकर आपसी समन्वय बनाकर रखें। बैठक में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिमला शहरी से भाजपा प्रत्याशी रहे संजय सूद, प्रदेश सचिव तिलकराज शर्मा, राजपाल सिंह, मंडलाध्यक्ष पिंकू, संजीव चौहान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें