शिमला। ईमानदारी, करुणा और आपसी समझ जैसे मानवीय मूल्य ही बेहतर समाज की नींव हैं। विवादों को टकराव के बजाय संवाद से सुलझाने और विवेक के आधार पर निर्णय लेने का यह संदेश राजकीय महाविद्यालय धामी में आयोजित कार्यशाला में दिया गया। वाणिज्य विभाग और कॅरिअर काउंसलिंग समिति के संयुक्त आयोजन में चितकारा विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड के सरकार द्वारा नामित सदस्य प्रो. कुलवंत पठानिया ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को सत्य और अहिंसा का महत्व लघु कथाओं से समझाया। प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने कहा कि शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों को अपनाना जरूरी है। संवाद