फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर शिमला में जुटेंगे भाजपा पदाधिकारी

Wed, 19 Apr 2017 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश परिषद की बैठक 25, 26 और 27 अप्रैल को होगी। इसमें विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यालय में संचालन समिति की बैठक हुई। बैठक में सांसद वीरेंद्र कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत, प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश सचिव त्रिलोक जम्वाल, रतन सिंह पाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल देव सूद, शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री पुरुषोत्तम गुलेरिया, अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर कुमार विशेषरूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मीडिया सह प्रभारी शशि दत्त ने बताया कि 25 अप्रैल को होनी वाली बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी व मोर्चों के अध्यक्ष भाग लेंगे, जबकि 26 अप्रैल को प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, जिलाध्यक्ष व महामंत्री भाग लेंगे। 27 अप्रैल को प्रदेश परिषद की बैठक होगी, जिसमें उपरोक्त 25 और 26 अप्रैल को उपस्थित रहने वाले प्रतिभागियों के साथ-सा प्रदेश परिषद के सभी निर्वाचित सदस्यगण, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, 27 विस्तारक भाग लेंगे।

इस बैठक में लगभग 800 कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। आगामी तैयारियों की समीक्षा की गई और अगली बैठक 23 अप्रैल को प्रात: 11.00 बजे पार्टी कार्यालय में रखी गई है। इस बैठक में जिलाध्यक्ष संजय सूद, महामंत्री प्रमोद ठाकुर, विजय परमार, रणदीप कंवर, प्रेम ठाकुर, ईश्वर रोहाल, किरण बावा, करण नंदा, रवि मैहता, प्यार सिंह कंवर, भारती सूद, कुसुम ठाकुर, एसएस मिंहास, राजपाल सिंह, अजय श्याम, रविराय राणा, जितेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें