फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal BJP: भाजपा कोर कमेटी की बैठक में बिछेगी मिशन 2024 की बिसात

Mon, 12 Jun 2023 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अगले वर्ष होने जा रहे लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए बड़ी चुनौती चारों संसदीय क्षेत्रों की सीटें मोदी की झोली में डालने की होगी। जैसा कि वर्ष 2019 के चुनाव में किया गया था।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में सोमवार को हमीरपुर में मिशन 2024 के लिए बिसात बिछेगी। इसकी अध्यक्षता करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हमीरपुर पहुंच रहे हैं। बैठक भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नए संगठन मंत्री सिद्धार्थन के अलावा कोर ग्रुप में हाल ही में शामिल किए गए कभी वीरभद्र सिंह के विशेष रणनीतिकार रहे हर्ष महाजन की विशेष उपस्थिति में होने जा रही है।

विज्ञापन


राज्य में भाजपा को पहले राज्य विधानसभा और उसके बाद नगर निगम शिमला के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। लोकसभा के वर्ष 2024 में होने जा रहे आम चुनाव से पहले भाजपा के लिए यह झटके सीख देने वाले हैं। ऐसे में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस गृह राज्य में इस चूक पर भाजपा का केंद्रीय और राज्य का नेतृत्व गंभीर मंथन कर रहा है।

अगले वर्ष होने जा रहे लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए बड़ी चुनौती चारों संसदीय क्षेत्रों की सीटें मोदी की झोली में डालने की होगी। जैसा कि वर्ष 2019 के चुनाव में किया गया था। उस वक्त चारों सीटें भाजपा जीती थी। हालांकि, बाद में मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा के अकस्मात देहांत के बाद इस सीट को कांग्रेस ने कब्जा लिया था, जबकि यह सीट तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र में आती थी।
विज्ञापन


पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के देहांत के बाद उनकी सहानुभूति लहर का लाभ उनकी पत्नी वर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह को मिला। अब भाजपा के सामने मंडी सीट को दोबारा जीतने की चुनौती होगी तो कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला संसदीय सीटों पर अपना प्रभुत्व कायम रखने की भी होगी। इसी के चलते सोमवार को भाजपा की कोर कमेटी की बैठक अगले वर्ष के लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत महत्वपूर्ण रहने वाली है। नड्डा इसमें भाजपा नेताओं को मिशन 2024 के लिए टिप्स देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें