फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda: जेपी नड्डा बोले- हिमाचल को जो चाहिए, वह मिलेगा; नुकसान का लिया जायजा

Mon, 21 Aug 2023 11:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/पांवटा/बिलासपुर

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिमाचल को 200 करोड़ और जारी कर दिए हैं। यह बजट एसडीआरएफ के तहत जारी किया है।
विज्ञापन
शिमला के समरहिल स्थित शिव बावड़ी क्षेत्र का जायजा लेते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यथित और चिंतित हैं। पीएम मोदी पूरी ताकत से सहयोग करेंगे। कोई कमी नहीं आने देंगे। हिमाचल को जो चाहिए, वह मिलेगा। वह इस बात की गारंटी देते हैं। नड्डा ने यह बात रविवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में पत्रकार वार्ता में कही।

विज्ञापन


नड्डा पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के दूसरे दिन रविवार को हिमाचल पहुंचे। उन्होंने सिरमौर और शिमला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। शिमला में पत्रकार वार्ता के बाद वह बिलासपुर पहुंचे। वहां शिमला के शिव बावड़ी मंदिर हादसे में दिवंगत हुए प्रो. पीएल शर्मा, उनकी पत्नी और बेटे के परिजनों को सांत्वना दी। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे।

शिमला में मीडिया से बातचीत में हिमाचल को राष्ट्रीय आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की सरकार की मांग पर नड्डा ने कहा कि यह विषय नहीं है। जो हिमाचल को चाहिए, वह दे दिया जाएगा। विशेष आर्थिक पैकेज घोषित करने की मांग पर कहा कि विशेष हो या साधारण हो, जो आर्थिक दृष्टि से मदद करने की जरूरत है, उसे किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने राज्य सरकार को सलाह दी कि जो पैसा दिया जा रहा है, उसे खर्च किया जाए। नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य को एसडीआरएफ की पहली किस्त 10 जुलाई को 180 करोड़ रुपये दी। 17 जुलाई को दूसरी किस्त भी 180 करोड़ रुपये की जारी की। 360 करोड़ रुपये आपदा राहत के लिए दिए।

केंद्र सरकार के पास आपदा राहत के बकाया 315 करोड़ रुपये में से 189 करोड़ रुपये हिमाचल को दे दिए गए हैं। बाकी भी जारी होंगे। उन्होंने कहा कि अब तक हिमाचल काे 622 करोड़ रुपये अंतरिम राहत दे दी गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भी हिमाचल को मदद दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्गों को दुरुस्त करने के लिए भी आर्थिक मदद दी जाएगी।

आज खाते में आएंगे 200 करोड़ 
नड्डा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिमाचल को 200 करोड़ और जारी कर दिए हैं। यह बजट एसडीआरएफ के तहत जारी किया है। नड्डा ने कहा कि यह धनराशि सोमवार को राज्य सरकार के कोष में पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें