फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal BJP: राजीव भारद्वाज बोले- विपक्ष की सोच जहां खत्म होती है प्रधानमंत्री की सोच वहां से शुरू होती है

Tue, 30 Apr 2024 03:38 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा

सार

कांगड़ा ससंदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के बड़े बड़े नेता जहां सोचना बंद करते हैं वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच शुरू होती है।भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज नूरपुर के जसूर में आयोजित भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूरपुर के जसूर में आयोजित भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने भाग लिया। इस अवसर पर संगठन मंत्री सिद्धार्थन तथा भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का, मंडल अध्यक्ष जतिन्द्र सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। भारद्वाज ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का पहला कार्यकाल उम्मीद का कार्यकाल रहा। दूसरा कार्यकाल विश्वास का और आने वाला कार्यकाल गारंटी का कार्यकाल होगा। उन्होंने कहा कि देश तैयार है मोदी के अगले कार्यकाल के लिए। मोदी के कार्यकाल में जो ऐतिहासिक कार्य होंगे उसके देश वासी साक्षी बनने वाले हैं।

विज्ञापन


राजीव भारद्वाज ने कहा कि यह चुनाव देश का चुनाव है, एक तरफ विश्व विख्यात नेता नरेंद्र मोदी है तो दूसरी तरफ उनका मुकाबला करने के लिए कोई नहीं। भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जात पात की राजनीति देश से समाप्त कर दी। मोदी के लिए देश में सिर्फ 4 जातियां हैं, महिला, गरीब, युवा और किसान। इनके उत्थान में प्रधानमंत्री दिन रात लगे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सोच सिर्फ देश के कल्याण के लिए है। राजीव ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के बड़े बड़े नेता जहां सोचना बंद करते हैं वहां नरेंद्र मोदी की सोच शुरू होती है। राजीव ने मंच से संकल्प लेकर कहा कि यदि उन्हें जनता चुन कर दिल्ली भेजती है तो अपना शेष जीवन कांगड़ा-चंबा की जनता की सेवा के लिए लगा दूंगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें