फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीणी गांव में ऐसे मनाया पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन

Tue, 26 Dec 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 93वां जन्म दिन उनके दूसरे घर प्रीणी में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कुल पुरोहित ने नवग्रह शांति पूजन तथा देवता मार्कंडेय ऋषि की पूजा-अर्चना कर ग्रामीणों ने उनकी लंबी आयु तथा बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। 
विज्ञापन


प्रीणी गांव के प्रधान शिवदयाल ठाकुर ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे गांव वासी हैं तथा गांव के लोगों ने उनके जन्मदिन पर शास्त्रानुसार पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद गांव वासियों की ओर से मिठाइयां भी बांटी गईं। 

ग्रामीणों ने कहा कि वाजपेयी पिछले एक दशक से मनाली नहीं आए हैं। वाजपेयी अंतिम बार पर्यावरण दिवस पर पांच जून 2006 में मनाली आए थे। उस रोज उन्होंने एक देवदार के पौधे का रोपण भी किया था। इस दौरान पूर्व प्रधान कर्म चंद ठाकुर, पूर्व उपप्रधान लोतराम ठाकुर, पूर्व प्रधान ठाकुर दास सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें