फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत लेकर रात 12 बजे थाने पहुंच गए एसपी, सही व्यवस्था पर थपथपाई पीठ

Fri, 21 Feb 2020 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
एसपी दिवाकर शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा रात 12 बजे बरमाणा पुलिस थाने के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। वह हुलिया बदलकर आम शिकायतकर्ता बनकर गाड़ी चोरी होने की शिकायत लेकर आए थे। उन्हें कोई पुलिस कर्मी नहीं पहचान पाया। पूरी व्यवस्था जांचने के बाद एसपी ने अपनी पहचान बताई। उन्होंने थाने में पिछले 6 साल से लगातार ड्यूटी कर रही एक महिला कर्मी और एक अन्य पुलिस कर्मी को बरमाणा थाने से बदला।  एसपी रात 12 बजे सादे कपड़ों में निजी गाड़ी में बरमाणा थाने में पहुंचे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने आम शिकायतकर्ता की तरह कार चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई और ड्यूटी कांस्टेबल से एसएचओ से मिलाने का आग्रह किया। करीब 15 मिनट बाद एसएचओ विरोचन नेगी आए और एसपी से गाड़ी की पूछताछ करने लगे। इस दौरान तक किसी ने उन्हें नहीं पहचाना। एसपी भी पुलिस की कार्रवाई को चुपचाप देखते रहे। पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट होने पर उन्होंने से अपनी पहचान बताई।

विज्ञापन

इसके बाद सभी पुलिस कर्मियों को थाने में हाजिर होने के आदेश दिए। उन्होंने नाइट ड्यूटी कांस्टेबल और होमगार्ड की बेहतर कार्य के लिए पीठ थपथपाई। थाने का रिकॉर्ड भी जांचा। पाया कि एक महिला कांस्टेबल और एक पुरुष कांस्टेबल 2014 से थाने में तैनात हैं। एसपी ने उनकी ट्रांसफर करने के आदेश दिए।

सभी पुलिस कर्मियों को अनुशासन में रहने के आदेश दिए। एसपी रात 12 बजे से रात 1 बजे तक थाने में रहे। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि बरमाणा थाने में सभी कार्य सही पाए गए हैं। एक महिला आरक्षी और पुरुष आरक्षी 6 साल से एक स्थान पर ड्यूटी दे रहे थे, उन्हें बदलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें