इसके बाद सभी पुलिस कर्मियों को थाने में हाजिर होने के आदेश दिए। उन्होंने नाइट ड्यूटी कांस्टेबल और होमगार्ड की बेहतर कार्य के लिए पीठ थपथपाई। थाने का रिकॉर्ड भी जांचा। पाया कि एक महिला कांस्टेबल और एक पुरुष कांस्टेबल 2014 से थाने में तैनात हैं। एसपी ने उनकी ट्रांसफर करने के आदेश दिए।
सभी पुलिस कर्मियों को अनुशासन में रहने के आदेश दिए। एसपी रात 12 बजे से रात 1 बजे तक थाने में रहे। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि बरमाणा थाने में सभी कार्य सही पाए गए हैं। एक महिला आरक्षी और पुरुष आरक्षी 6 साल से एक स्थान पर ड्यूटी दे रहे थे, उन्हें बदलने के आदेश दिए हैं।