फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: घुमारवीं में सीर खड्ड पुल से छलांग लगा पेंटर ने दी जान, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की

Sat, 26 Nov 2022 10:38 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, घुमारवीं (बिलासपुर)

सार

शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक एक व्यक्ति ने पुल से छलांग दी। व्यक्ति खड्ड में न गिरकर पुल की नींव पर जा गिरा।
विज्ञापन
युवक ने पुल से कूदकर जान दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घुमारवीं शहर में सीर खड्ड पर बने पुल से शनिवार सुबह एक प्रवासी व्यक्ति ने छलांग लगा दी। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पेंटर का काम करता था। वह काफी समय से घुमारवीं के बड्डू में किराये के कमरे में रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक एक व्यक्ति ने पुल से छलांग दी। व्यक्ति खड्ड में न गिरकर पुल की नींव पर जा गिरा।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यक्ति मृत पड़ा था। मृतक की पहचान ओंकार (36), पुत्र मलकांत, गांव कंदरपुर, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के जवानों ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। बहरहाल, घुमारवीं थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।

उधर, स्थानीय लोगों ने पुल पर रेलिंग लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले एक स्थानीय महिला ने इस पुल से छलांग लगाकर जान दे दी थी। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए रेलिंग लगाया जाना जरूरी है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें