फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हैंडबॉल प्रतियोगिता में बिलासपुर कॉलेज की पुरुष टीम रही विजेता

Thu, 07 Dec 2023 04:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

हैंडबॉल प्रतियोगिता में बिलासपुर कॉलेज की पुरुष टीम विजेता और महिला टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। गुरुवार को टीम में शामिल खिलाड़ियों का कॉलेज में पहुंचने पर स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
हैंडबॉल प्रतियोगिता में बिलासपुर कॉलेज की पुरुष टीम रही विजेता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बिलासपुर कॉलेज की पुरुष टीम विजेता और महिला टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। गुरुवार को टीम में शामिल खिलाड़ियों का कॉलेज में पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर में किया गया। महाविद्यालय पहुंचने पर विजेता टीम का प्रो. प्राचार्य नीना वासुदेवा, डॉ. पीएस कटवाल, टीम संयोजक डॉ. सुरेंद्र ठाकुर और नवीन भारद्वाज ने स्वागत किया। प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा ने विजेता टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस जीत ने महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को गौरवान्वित और प्रेरित किया है।  टीम प्रभारी डॉ. अजीत ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 18 टीमों ने भाग लिया और महिला वर्ग में सात टीमों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें