फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Crime: बस में बैठी 22 वर्षीय युवती निकली चिट्टा तस्कर, 58 ग्राम हेरोइन के साथ बिलासपुर पुलिस ने पकड़ी

Tue, 04 Aug 2026 02:34 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

बिलासपुर पुलिस की एसडीटी ने बलोह फोरलेन लिंक रोड पर बस की जांच के दौरान पंजाब की 22 वर्षीय युवती से 58 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर घुमारवीं थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब नशे के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चिट्टा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) ने नियमित चेकिंग के दौरान एक बस से 58 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में पंजाब की 22 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसडीटी की टीम बलोह फोरलेन लिंक रोड स्थित मल्यावर में नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान एक 22 वर्षीय युवती के कब्जे से 58 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी युवती पंजाब की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ घुमारवीं थाना में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था।

विज्ञापन

पुलिस मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है, ताकि इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। अधिकारियों का मानना है कि जांच के दौरान इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासे हो सकते हैं।

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और नशा तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें