मंत्री ने उन्होंने जलविद्युत और औद्योगिक क्षेत्र में निवेश के लिए नियमों का सरलीकरण करने और नई नीति बनाने के लिए भी मुख्यमंत्री की सराहना की है। कहा कि हिमाचल को सही मायने में देश का औद्योगिक हब बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके लिए विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य दस्तावेज तैयार करने को कहा गया है। कांगड़ा की डाडासीबा तहसील के चनौर गांव में 23-84-82 हेक्टेयर भूमि का चयन औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने को किया गया है।
विभाग शीघ्र इस क्षेत्र में औद्योगिक आधारभूत सरंचनात्मक ढांचा विकसित करने को योजना तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों विधानसभा में भी एक विधेयक प्रस्तुत किया गया था। इसका मूल उद्देश्य राज्य में उद्योगों की स्थापना को सरल बनाना है।
राज्य में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए एक नया पैकेज तैयार किया गया है। इससे उद्योगों को स्वीकृतियां मिलने में तेजी आएगी। उन्हें विशेष रियायतें अथवा छूट देने और देरी पर आवेदनों की जांच का भी प्रावधान होगा।