फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट दामों पर बेकार हल्ला मचा रही कांग्रेस: बिक्रम सिंह

Tue, 23 Jul 2019 08:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं के पास चुनाव में हार के बाद कोई मुद्दा नहीं है।  इस कारण ये अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। प्रदेश में सीमेंट की दरों में कोई ज्यादा वृद्धि नहीं हुई है, अन्य राज्यों की तरह केवल 5 से 20 रुपए बढ़े हैं। कांग्रेस के नेता गलत बयानबाजी कर रहे हैं कि प्रदेश में सीमेंट प्रति बैग 50 रुपये महंगा बिक रहा है। 

विज्ञापन


उद्योग मंत्री ने कहा कि यह कहना सरासर गलत और बेबुनियाद है कि सरकार सीमेंट की कीमतों पर नियंत्रण रखने में विफल रही है। शिमला, चंबा, कुल्लू, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में सीमेंट की दरों में 5 रुपये से 20 रुपये का अंतर है। हिमाचल प्रदेश के साथ लगते पंजाब राज्य के क्षेत्रों में यह अंतर 5 रुपये से 15 रुपये तक है।

22 जुलाई को प्राप्त की गई रिपोर्ट के अनुसार शिमला जिला में एसीसीए अंबुजा, अल्ट्राटैक और सीसीआई सीमेंट कंपनियों की सीमेंट दरों में 3 से 5 रुपये की कमी आई है। चंबा जिले में सीमेंट के दाम 15 से 20 रुपये तक, जबकि कांगड़ा जिला में 4 और 5 रुपये बढ़े हैं। सीसीआई सीमेंट की दर में 10 रुपये की गिरावट भी आई है।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि कुल्लू जिले में सीमेंट की दरों में 9 से 15 रुपये, ऊना जिले में 8 से 12 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सोलन जिला के परवाणु में सीमेंट कंपनियों की सीमेंट दरों में 20 से 25 रुपये, ऊना जिले के मैहतपुर में 5 से 15 रुपये की वृद्धि हुई है। डम्टाल में अंबुजा सीमेंट में 5 रुपये की गिरावट हुई है। हमीरपुर जिला में सीमेंट की दरों में 5 से 10 रुपये की वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें