शिमला। सुन्नी क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार को चोटें आई हैं। पुलिस ने बाइक चालक की शिकायत पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। सौरभ निवासी गांव मातोगरी डाकघर चाबा तहसील सुन्नी ने बताया कि 7 फरवरी को शाम करीब 7:40 बजे मोटरसाइकिल पर तत्तापानी से घर जा रहा था। जब तत्तापानी पुल पर पहुंचा तो सुन्नी तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गिर गया और चोटें आई हैं। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस की जांच में चालक की पहचान नवल किशोर निवासी किन्नौर के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो