ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) ने हिमाचल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बड़ा झटका दिया है। दूसरे ही दिन मंगलवार को उनकी ओर से प्रदेश इंटक के नए अध्यक्ष बबलू पंडित की तैनाती के आदेश को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बावा हरदीप को अगले तीन साल तक इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बने रहने के आदेश जारी किए हैं।
दरअसल पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने सोमवार को पार्टी कार्यालय से हिमाचल इंटक के अध्यक्ष बावा हरदीप को अध्यक्ष पद से हटाने के आदेश जारी किए थे। उन्होंने इसके पीछे तर्क दिया था कि बावा हरदीप ने पार्टी से बगावत कर वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ा। इस कारण उन्हें कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था। इनकी जगह बबलू पंडित को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।