फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली प्रोजेक्ट की टेस्टिंग के दौरान बड़ा हादसा, पानी में बह गए 4 सुरक्षाकर्मी

Sat, 10 Sep 2016 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तीसा (चंबा)
विज्ञापन
प्रोजेक्ट का जल्द उद्घाटन होने वाला था। इसी के मद्देनजर यहां टेस्टिंग का काम चल रहा था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल के चंबा के चांजू बिजली प्रोजेक्ट की टेस्टिंग के दौरान सुरंग में पानी आने से चार सुरक्षा कर्मी बह गए। अंधेरे में काफी दूर बहने के बाद किसी तरह इन्होंने अपनी जान बचाई। इनमें से दो की हालत की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


दोनों को उपचार के लिए तीसा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। करोड़ों के बिजली प्रोजेक्ट की टेस्टिंग में इतनी बड़ी लापरवाही आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। प्रोजेक्ट का जल्द उद्घाटन होने वाला था। इसी के मद्देनजर यहां टेस्टिंग का काम चल रहा था।

टेस्टिंग में ही प्रोजेक्ट निर्माण में बड़ी गड़बड़ी हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल हुए दोनों सुरक्षा कर्मी चुराह के ही रहने वाले हैं जो हादसे के समय रात्रि ड्यूटी पर थे। दोनों की पहचान मुकेश कुमार गांव कुवारवीं (25) और अमर सिंह टिकरीगढ़ (28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बहाव में बह गया सामान और मशीनरी, मजदूर भी आए चपेट में

बताया जा रहा है कि यह हादसा विद्युत कंपनी के एडिट चार में फेलियर होने के कारण हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि यह हादसा विद्युत कंपनी के एडिट चार में फेलियर होने के कारण हुआ है। हादसे के दौरान पानी ने सारी साइट बहा दी। रात के समय वहां तैनात चार लोग बाल-बाल बच गए। पानी का बहाव काफी ज्यादा होने के कारण सुरंग के साथ लगने वाली साइट पूरी तरह बह गई।

साइट के पास रखा सामान भी पानी के बहाव में बह गया। हादसा रात के वक्त हुआ जब वहां चार कर्मचारी साइट के पास मौजूद थे। पानी को बहाव देख चारों ने भागने की कोशिश की लेकिन ये पानी की चपेट में आ गए। हादसे में दो सुरक्षा कर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं।

इन्हें उपचार के लिए तीसा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से बाद में उन्हें घर भेज दिया गया। हादसा रात के करीब दो बजे  हुआ। वहीं, साइट के पास मौजूद सामान तथा मशीनरी पानी के तेज बहाव की चपेट मे आ गई। साइट का एक किनारा पूरी तरह  क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन

सुरंग परीक्षण के दौरान हुआ हादसा

मलबा गिरने की वजह से हादसा हुआ। - फोटो : अमर उजाला
निर्माणाधीन चांजू परियोजना के प्रवक्ता ने बताया कि सुरंग का परीक्षण चल रहा है, इस दौरान यह घटना हुई। मलबा गिरने की वजह से हादसा हुआ। इसमें दो सुरक्षा कर्मी घायल हो गए।

दोनों क कंपनी की ओर से उपचार दिया गया है जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्होंने बताया कि हादसे की वजह से परियोजना के उद्घाटन में करीब दस दिन की देरी होगी।

उपचार के बाद दे दी है छुट्टी : बीएमओ
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जसवंत ने बताया कि अस्पताल में दो सुरक्षा गार्डों को लाया गया था। जिन्हें चोटें आईं थी। इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें