कुलदीप सिंह राठौर के पास संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। वह लगभग एक दशक तक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। इसके अलावा उनके पास संगठन की कई अन्य जिम्मेदारियां भी रह चुकी हैं। राठौर ने 1978 में एनएसयूआई को ज्वाइन किया था। वह 1981 से लेकर 1987 के बीच एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष लगातार छह साल तक अध्यक्ष भी रहे।
वह केंद्रीय छात्र संघ में 1979-80 में अध्यक्ष चुने गए। वह लंबे समय तक प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव भी रहे। वह कांग्रेस के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और मीडिया एवं फ्रंटल संगठनों के प्रमुख रह चुके हैं। वह पिछले विधानसभा चुनाव में कसुम्पटी और ठियोग निर्वाचन क्षेत्रों से कांग्रेस के टिकट के दावेदार भी रह चुके हैं।
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। मधावनी पंचायत के चेवड़ी गांव के रहने वाले कुलदीप सिंह राठौर को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। इससे पहले कुमारसैन क्षेत्र से पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स को भी प्रदेश अध्यक्ष बनने का मौका मिला था। राठौर के कुमारसैन आने पर उनका भव्य स्वागत होगा।
क्षेत्र के लोगों में पूर्व एचपीएमसी उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर पूर्व एचपीटीडीसी उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, जिला परिषद सदस्य रीना ठाकुर, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष मीरा शर्मा, प्रधान थानाधार अमर सिंह नलवा, उप प्रधान रणवीर ठाकुर, बीडीसी मगसु दलीप जरेट, प्रधान भुट्टी विनोद रोच , प्रधान शमाथला मीना जरेट, प्रधान
मैलन नेहा धर्मा, प्रधान सिहल हरीश भरोटा, प्रधान जार आरति निर्मोही, प्रधान जरोल सुशीला श्याम, प्रधान मलैड़ी विक्की, प्रधान करेवथी अंनता कंवर, प्रधान कोटगढ़ कैलाश, प्रधान मधावनी रोशन लाल, प्रधान किर्टी सुनीता गुप्ता और प्रधान बड़ागाव योदराज ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह कुमारसैन क्षेत्र के लिए बड़े गर्व की बात है।