फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खेतों में पहुंचकर फल और सब्जियां खरीदेंगी नामी कंपनियां

Wed, 29 Apr 2020 10:14 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixa
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी हिमाचल के लाखों किसानों-बागवानों को उनकी मेहनत का फल मिलने जा रहा है। देश की नामी कंपनियां बिग बास्केट, रिलायंस फ्रेश और सफल घर-द्वार फल और सब्जियां खरीदने जा रही हैं। इन कंपनियों ने प्रदेश से ढाई सौ मीट्रिक टन चेरी की खरीद को भी हामी भर दी है। बागवानों को बड़ी मंडियों में फसल ले जाने के बजाय घर के नजदीक ही अच्छे दाम मिलेंगे। इससे बिचौलियों भी उन्हें नहीं लूट पाएंगे।

विज्ञापन


किसानों- बागवानों को लॉकडाउन के कारण फसलें बेचने में खासी परेशानी हो रही है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने बड़ी कंपनियों को तैयार फसलें गांवों में ही खरीदने को राजी कर लिया है। बागवानों से मौके पर ही फसलें खरीदकर रेफ्रिजरेटर वैनों से दूसरे राज्यों में ले जाया जाएगा। फसल का भुगतान भी तत्काल कर दिया जाएगा।  बिग बास्केट कंपनी कोटगढ़ क्षेत्र में पहले चरण से चेरी खरीदेगी।

इस बेल्ट के आसपास हर साल करीब तीन हजार मीट्रिक टन गुठलीदार फलों की पैदावार होती है। इनमें बादाम, आड़ू, पलम, खुमानी और चेरी शामिल है। गो फॉर फ्रेश कंपनी से भी किसानों और बागवानों की फसलें खरीदने के लिए बातचीत अंतिम चरण में है। सफल कंपनी भी किसानों की फसलें खरीदने को राजी है। यह कंपनी सोलन में खरीद केंद्र खोलेगी और यहां पर किसानों से मटर, टमाटर सहित अन्य फसलें खरीदेगी।
विज्ञापन


बिग बास्केट ने चेरी की खरीद शीघ्र शुरू कर रही है। अन्य कंपनियां रिलायंस फ्रेश और सफल भी बागवानों-किसानों की फसलें खरीदने आ रही हैं। गो फॉर फ्रेश भी राजी है। अब किसानों को दिल्ली या बाहरी मंडियों में उत्पाद ले जाने की जरूरत कम ही पड़ेगी। - नरेश ठाकुर, प्रबंध निदेशक, हिमाचल कृषि विपणन बोर्ड 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें