फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्शल आर्ट में भूषण ने जीता रजत पदक

Sun, 29 Jun 2014 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस के जवान भूषण कुमार ने अंतरराष्ट्रीय ‘मिक्स मार्शल आर्ट’ में देश के लिए रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता 21 और 22 जून को रूस के रोसटोव टैगन रॉग में हुई।
विज्ञापन


वह 77 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में रूस के खिलाड़ी से हार गए थे। भूषण कुमार मौजूदा समय में सोलन में ट्रैफिक पुलिस में तैनात हैं। वह इससे पहले दिल्ली और अमृतसर में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

वह मूल रूप से सोलन के कुठाड़ के रहने वाले हैं। उन्होंने निजी तौर पर प्रतियोगिता में भाग लिया था। भूषण के कोच इकबाल मलिक ने उनके प्रदर्शन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन


साथ ही कहा वह पिछले 20 वर्षों से भूषण को प्रशिक्षण दे रहे हैं। कहा कि पुलिस विभाग को इस तरह के होनहार खिलाड़ियों की टीम तैयार कर अंतरराष्ट्र्रीय प्रतियोगिता भेजनी चाहिए। अब भूषण इटली में होने वाली किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें