फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की 25वीं वर्षगांठ: हिमाचल में BSNL 4जी की बढ़ी पहुंच, घर बैठे मिलेगा हाई स्पीड ब्रॉडबैंड

Wed, 01 Oct 2025 07:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

भारतनेट कार्यक्रम के अंतर्गत 2027 तक हिमाचल प्रदेश की 3615 ग्राम पंचायतों और 15,500 अन्य स्थानों को तेज इंटरनेट सेवा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन
शिमला के गेयटी थियटर में बीएसएनएल का आयोजित कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसएनएल के हिमाचल प्रदेश दूरसंचार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक चरण सिंह ने कहा है कि भारतनेट (एबीपी) योजना के तहत हिमाचल को लगभग 2,450 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस परियोजना का लक्ष्य 2027 तक प्रदेश की सभी पंचायतों और लगभग 15,500 स्थानों को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ना है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आईटीआई लिमिटेड को इसके कार्यान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी है। योजना के तहत ओएफसी-रिंग आर्किटेक्चर, ब्लॉक-स्तर एमपीएलएस राउटर, पंचायत-स्तरीय आईपी कनेक्टिविटी और रिमोट मॉनिटरिंग की सुविधा होगी। गांवों के स्कूल, पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र और सरकारी कार्यालय इससे जुड़ेंगे। परियोजना से शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल भुगतान और ई-गवर्नेंस सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों में आसान होंगी। बीएसएनएल की एफटीटीएच सेवा अब हर जिले में उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को 300 एमबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड और मुफ्त कॉलिंग सुविधा मिलेगी।

बीएसएनएल की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर शिमला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाप्रबंधक चरण सिंह ने बताया कि कंपनी ने 18 वर्षों बाद लगातार दो तिमाहियों में लाभ दर्ज किया। वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 262 करोड़ और चौथी तिमाही में 280 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। हिमाचल परिमंडल का राजस्व 2023-24 के 260 करोड़ से बढ़कर 2024-25 में 325 करोड़ रुपये रहा, जो 25% वृद्धि है। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में भी राजस्व 63 करोड़ से बढ़कर 80 करोड़ रुपये हो गया, जो 27% वृद्धि दर्शाता है। 1 सितंबर तक परिमंडल ने 5,790 लीज्ड सर्किट स्थापित किए हैं। इस वित्त वर्ष की सितंबर तक 602 नए सर्किट जोड़े गए, जबकि पिछले साल इस अवधि में 269 ही थे। उद्यम राजस्व भी 4.76 करोड़ से बढ़कर 10.49 करोड़ रुपये हो गया। आपदा प्रबंधन के लिए बीएसएनएल ने राज्य एजेंसियों को लगभग 100 उपग्रह फोन उपलब्ध कराए हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ अधिकारी राजन कंबोज (पीजीएम ईबी एवं टीएक्स), वि. प्रकाश (पीजीएम सीएम), राम गोपाल मीणा (जीएम शिमला), उप महाप्रबंधक (वित्त) मुकेश कुमार, उप महाप्रबंधक (सीएम) हेमराज बगटा, उप महाप्रबंधक (सीएफए) मनोज कुमार और उप महाप्रबंधक (प्रशासन) अभय ठाकुर मौजूद रहे।

रजत जयंती के अवसर पर बीएसएनएल कर्मचारियों ने मॉल रोड पर रैली निकाली। बीएसएनएल के छोटा शिमला कार्यालय में पौधरोपण किया गया। शाम 3:30 बजे से 6 बजे तक बीएसएनएल कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए गेयटी थियेटर में सांस्कूतिक कार्यक्रम हुआ।
 

तीन साल में जुडे 3 लाख नए ग्राहक
बीएसएनएल ने अब तक हिमाचल प्रदेश में 1,912 4जी नोड/टावर चालू किए हैं। इनमें 532 डीबीएन वित्तपोषित साइटें शामिल हैं। इसके जरिए लाहौल-स्पीति, किन्नौर, पांगी, भरमौर और तिस्सा जैसे कठिन इलाकों के 881 गांवों में भी तेज़ मोबाइल इंटरनेट उपलब्ध हो गया है। कुल मिलाकर बीएसएनएल के पास अब प्रदेश में 1,202 2जी बीटीएस और 806 3जी नोड्स भी हैं। राज्य में बीएसएनएल के 17 लाख मोबाइल उपभोक्ता हैं और पिछले एक वर्ष में 3 लाख नए ग्राहक जुड़े हैं।
विज्ञापन

एफटीटीएच और ब्रॉडबैंड कनेक्शन
चरण सिंह ने बताया कि बीएसएनएल की एफटीटीएच सेवा अब हर जिले में उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को 300 एमबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड और मुफ्त कॉलिंग सुविधा मिलेगी। अगस्त 2025 तक हिमाचल में 80,810 एफटीटीएच कनेक्शन सक्रिय थे और सितंबर 2025 में 9,270 नए कनेक्शन जुड़े। 250 से अधिक स्थानीय केबल ऑपरेटर व भागीदार बीएसएनएल के साथ जुड़े हैं, जिससे सेवाएं दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें