सुरंगों में इमरजेंसी कॉल की मिलेगी सुविधा
रेल लाइन की सुरंगों में इमरजेंसी कॉल सिस्टम की सुविधा भी रहेगी। सुरंगों, स्टेशनों पर आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता के लिए कॉल पॉइंट लगाए जाएंगे। यह सीधे रेलवे सुरक्षा और नियंत्रण कक्ष से जुड़े होंगे। वहीं सर्विस टेलीफोन की सुविधा भी होगी।
विशेष टेलीफोन नेटवर्क होगा स्थापित
रेलवे कर्मचारियों के बीच निर्बाध संपर्क के लिए सुरंगों, स्टेशनों पर विशेष टेलीफोन नेटवर्क स्थापित किया जाएगा। इंटीग्रेटेड पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम भी टनलों में लगाया जाएगा। यात्रियों को उनकी यात्रा से संबंधित सटीक और अद्यतन जानकारी देने के लिए यह डिजिटल सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसमें ट्रेन का आगमन, प्रस्थान और प्लेटफार्म की जानकारी दी जाएगी।
टनलों में सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे
वीएचएफ कम्युनिकेशन सिस्टम लंबी दूरी पर भी बिना किसी व्यवधान के संचार सुनिश्चित करेगा। सुरंगों में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। प्रत्येक सुरंग, स्टेशन पर हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह सुरक्षा और निगरानी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। लाइव फुटेज रेलवे नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध होगा। इसके अलावा पब्लिक एड्रेस सिस्टम
स्थापित होगा।