भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे लाइन की टनल नंबर-6 का मंगलवार को प्रोजेक्ट इंचार्ज जेएस मेहरॉक ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन का काम 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। इस रेलवे लाइन के 9 फेस का कार्य एक साथ चला हुआ है। इसमें 7 सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है और 5 पुल भी बनाए जा रहे हैं। महत्वाकांक्षी योजना से माता वैष्णो देवी की तरह हिमाचल का विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी भी इस रेलवे लाइन से जुड़ेगा।
रेलवे लाइन को अब लेह तक सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है और भानुपल्ली से बिलासपुर तक लगभग 65 किलोमीटर रेलवे लाइन बनेगी। जिसका पहले फेस का कार्य शुरू युद्ध गति से चल रहा है। इस मौके पर चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव सोनी और मैनेजर मुरली मौजूद रहे।