संकट
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के किसान भाखड़ा बांध पर निर्भर हैं। इस साल इन राज्यों को जरूरत के हिसाब से ही पानी मिलेगा। अगर राज्यों ने पानी की बर्बादी की तो इन्हें जलसंकट का सामना करना पड़ सकता है।
अलर्ट
उक्त राज्यों की मासिक बैठक में भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड ने पहले ही इसके लिए अलर्ट कर दिया है। भाखड़ा और पौंग डैम से उत्तर भारत के राज्यों को सिंचाई का पानी जाता है। इसलिए इसका असर किसानों पर ज्यादा होगा।
राज्य जरूरत के अनुसार करें पानी का इस्तेमाल
हर साल भाखड़ा बांध का जलस्तर 1550 फीट पर स्थिर रहता है। लेकिन इस साल 1500 फीट रहने की आशंका है। इसका कारण बारिश का कम होना है। इसका असर पौंग डैम पर भी पड़ेगा। हालात को देखते हुए पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की मासिक बैठक में सभी को कहा गया है कि सिंचाई के लिए जरूरत के अनुसार ही पानी का इस्तेमाल करें। अगर फिजूलखर्ची हुई तो आगे सिंचाई के पानी को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है। -सीपी सिंह,मुख्य अभियंता भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड