फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मिडिल बाजार में हुआ भजन-कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मैत्री संस्था की ओर से गणेश उत्सव पर बुधवार को मिडिल बाजार एमसी कांप्लेक्स में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा अर्चना से की गई। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों की ओर से परंपरा के अनुसार भगवान गणेश को चुनरी अर्पित की। संस्था की अध्यक्ष ममता गोयल ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष समाज में धार्मिक आस्था और एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जाता है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर, संस्था की वरिष्ठ उपअध्यक्ष निशी सूद, उप अध्यक्ष अनिता सूद, उमा वर्मा, शालिनी सूद, कोषाध्यक्ष सिम्मी सूद, सहायक सचिव बबिता सूद, सुधा सूद, पूनम बिंद्रा, ज्योति नोटरा, कमला भोयल, मधु कुठयाल्ला, मीनाक्षी सूद, उमा शर्मा और कुसुम चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें