शिमला। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैया दूज का पर्व 11 नवंबर को मनाया जाएगा। दीपावली के दो दिन बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि, खुशहाली और लंबी आयु की कामना करेंगी। गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि भैया दूज पर द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी। इसका समापन 11 नवंबर को दोपहर 3:53 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार भैया दूज का पर्व 11 नवंबर को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन भाइयों को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 बजे से 3:20 बजे तक रहेगा। संवाद