फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व भैया दूज 11 को मनाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैया दूज पर्व इस बार 11 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि, खुशहाली और लंबी आयु की कामना करेंगी। वहीं भाई भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और सम्मान का संकल्प लेंगे। गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार भैया दूज पर द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी। इसका समापन 11 नवंबर को दोपहर 3:53 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार भैया दूज का पर्व 11 नवंबर को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन भाइयों को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 से 3:20 बजे तक रहेगा। इस दौरान बहनें विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाएंगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भैया दूज का संबंध यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ा है। इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे थे। यमुना ने उनका आदर-सत्कार किया और तिलक लगाकर उनके सुखद जीवन की कामना की। इससे प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि इस दिन जो भाई अपनी बहन के घर जाकर उससे तिलक करवाएगा उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें