फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज पर इस शुभ मुहूर्त में करें तिलक

Fri, 13 Nov 2015 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई बहन के स्नेह का प्रतीक भैयादूज आज मनाया जाएगा। बहनें भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करेंगी और भाई अपनी बहनों को रक्षा का वचन देंगे। ज्योतिषाचार्य योगेंद्र शर्मा के अनुसार 13 नवंबर को पूरे दिन द्वितीया तिथि रहेगी।
विज्ञापन


स्थिर लग्न में तिलक करना श्रेष्ठ रहता है। पहला स्थिर लग्न वृश्चिक सुबह 7 बजे से 09 बजे तक और दूसरा स्थिर लग्न कुंभ दोपहर 12:55 बजे से 02:10 बजे तक है। आचार्य योगेंद्र शर्मा ने बताया कि सुबह 09 बजे से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान तिलक लगाना वर्जित है।

हनुमान मंदिर केलटी के पुजारी पंडित संजय शास्त्री के अनुसार भैयादूज यमुना और यमराज भाई बहनों पर आधारित है। पुराणों के अनुसार इस दिन यमुना में स्नान और बहन के हाथ का भोजन करना शुभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें