फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज आज : पढ़िए कब है तिलक का शुभ मुहूर्त

Tue, 01 Nov 2016 07:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैया दूज पर्व आज मनाया जाएगा। हर साल यह त्योहार कार्तिक माह की शुक्ल द्वितीय को मनाया जाता है। इस साल भाई दूज पर पूरे दिन बहनें अपने भाई को तिलक कर सकती हैं। 
विज्ञापन


1 बजकर 09 मिनट से लेकर तीन बजकर 20 मिनट तक तिलक का बेहद शुभ मुहूर्त है। गंज बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा ने बताया कि एक नवंबर को पूरे दिन द्वितीय तिथि रहेगी और स्थिर लग्न रहेगा।
विज्ञापन

स्थिर लगन में कभी भी कर सकते हैं तिलक

स्थिर लगन में कभी भी तिलक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि भैयादूज को यम द्वितीय भी कहा जाता है। इस दिन यमुना में स्नान करना और बहन के हाथ का भोजन करना अति शुभ होता है। इस दिन सुबह पहले स्नान करके विष्णु और गणेश की पूजा करनी चाहिए। इसके उपरांत भाई को तिलक लगाना चाहिए।

एचआरटीसी बसों में महिलाओं के लिए फ्री सफर
भैयादूज के अवसर पर एचआरटीसी की सामान्य बसों में महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी। मंगलवार को सूर्य उदय से सूर्यास्त तक महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें