शिमला। इनर व्हील क्लब शिमला की गोल्डन बॉंड टीम ने वीरवार को ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ भाई दूज का पर्व मनाया। इस दौरान क्लब की सदस्यों ने मालरोड कंट्रोल रूम के सामने 25 पुरुष और 25 महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तिलक लगाकर उन्हें लंच बॉक्स भेंट किए। इसके बाद ट्रैफिक अधिकारी ने यातायात नियमों पर व्याख्यान भी दिया। इस कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष निरुपमा चौधरी और संपादक डॉ. कुशा पंडित मौजूद रहीं। संवाद