फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शह और मात के खेल में जीते भगत राम

Sat, 12 Jul 2014 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कालीबाड़ी हाल में आयोजित एलआईसी की उत्तर क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता के पहले दिन वीरवार को शिमला मंडल के भगत राम ठाकुर ने पंजाब के सुनील कुमार को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


दिल्ली के मुकेश कुमार ने चंडीगढ़ के संदीप खरब, हितेष इस्सर ने मनोज ग्रेवाल को हराकर और महिला वर्ग में शिमला की निशा गुप्ता ने जालंधर की वंदना को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ एलआईसी के आंचलिक प्रबंधक केआर मीणा ने किया। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक जीएस परमार ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल भावना हमारी दैनिक जीवन की भागदौड़ को संतुलित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल खेल सचिव प्रेम दास ने बताया कि शुक्रवार से कैरम प्रतियोगिता भी शुरू होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें