फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लापरवाह चालकों से सावधान सड़कों पर जरा संभल कर चलें

विज्ञापन
विज्ञापन
हर माह आ रहे वाहनों से टक्कर के मामले
विज्ञापन

सड़क के किनारे चलना और क्रॉस करना बना चुनौती
लोगों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला की सड़कों पर लापरवाह चालक राहगीरों की जान खतरे में डाल रहे हैं। हालत यह है कि लोगों के लिए सड़क के किनारे चलना और आरपार करना मुश्किल हो गया है।



शहर में आए दिन सामने आने वाले हादसों से पैदल आवाजाही करने वाले लोग सहमे हुए हैं। हैरानी इस बात की है कि शहर की सड़कों पर जेबरा क्रॉसिंग तो बनी हैं लेकिन यहां सड़क क्रॉस करने के लिए पुख्ता व्यवस्था नहीं है। इस वजह से लोग जान जोखिम में डालकर सड़क आरपार करने को मजबूर हैं। कई हादसों में सामने आया है कि वाहन चालक राहगीर को टक्कर मारने के बाद फरार हो जाते हैं। लोगों ने पुलिस और आरटीओ विभाग से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन




केस वन

बीसीएस में सड़क पार करते समय वाहन ने मारी टक्कर



न्यू शिमला थाना के तहत शाम को एक पिकअप ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस को दी शिकायत में अशोक कुमार निवासी डॉक्टर कालोनी पंथाघाटी ने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे वह डायमंड रेस्तरां के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

केस-2

शिव मंदिर के पास वाहन की टक्कर से राहगीर घायल



न्यू शिमला में ही शिव मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने न्यू शिमला निवासी उमेश को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। इस हादसे में राहगीर की दोनों टांगों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर किया था।



केस 3

पुराना बस स्टैंड में युवती को मारी थी टक्कर



सदर थाना के तहत 24 जून को हिट एंड रन का मामला सामने आया था। अदिति शर्मा ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया कि वह मालरोड शिमला आई थी। इस दौरान जब वह दोस्तों के साथ पुराना बस स्टैंड के समीप विंटर फील्ड पहुंची और सड़क पार करने लगी तो एक कार चालक तेजरफ्तारी से आया और उसे टक्कर मारकर फरार हो गया। इस हादसे में युवती घायल हो गई थी।
विज्ञापन




कोट्स

तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस नियमित रूप से कार्रवाई अमल में ला रही है। इससे सड़कों पर लोगों को सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिल सके।



-संजीव कुमार गांधी, पुलिस अधीक्षक शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें