फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Mandi: आईआईटी मंडी में मिलेगा मानसिक रोगों का बेहतर और सस्ता उपचार, वेलनेस सेंटर चलाने की तैयारी

Sat, 20 May 2023 09:52 AM IST
Krishan Singh त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

 ग्रामीण और गरीब लोगों को सस्ता और बेहतर इलाज दिलाने के लिए संस्थान का आईकेएस (भारतीय ज्ञान प्रणाली) सेंटर एक वेलनेस सेंटर चलाने की तैयारी में है। इसमें मानसिक रोगों का महंगा खर्च बहन न कर पाने वाले लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
आईआईटी मंडी - फोटो : IIT Mandi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश और दुनिया में बढ़ रहे मानसिक रोग चुनौती बने हुए हैं। आईआईटी मंडी इसका सामना करने में अहम भूमिका निभाएगा। ग्रामीण और गरीब लोगों को सस्ता और बेहतर इलाज दिलाने के लिए संस्थान का आईकेएस (भारतीय ज्ञान प्रणाली) सेंटर एक वेलनेस सेंटर चलाने की तैयारी में है। इसमें मानसिक रोगों का महंगा खर्च बहन न कर पाने वाले लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी। शुरुआती तौर पर वेलनेस केंद्र में 50 बैड लगाए जाएंगे, जिन्हें बाद में बढ़ाया जा सकेगा। वेलनेस सेंटर का समर्थन करने के लिए संस्थान उद्योगों, सीएसआर और परोपकारी लोगों से योगदान की तलाश कर रहा है।

विज्ञापन


इस केंद्र के लिए जैसे ही राशि मिलेगी इसका निर्माण शुरू करने की योजना है। उधर, इसके लिए विस्तृत योजनाएं आइकेएस सेंटर में पहले से ही तैयार हैं। आईआईटी मंडी के निदेशक, प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने कहा कि मंडी में आइकेएस केंद्र के पीछे प्रमुख शक्ति है। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य के लिए आईकेएस का योगदान प्रदान करना है, विशेष रूप से मन, शरीर और चेतना अध्ययन के क्षेत्रों में यह बहुत कारगर भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह योगदान आज की दुनिया में विशेष रूप से प्रासंगिक और महत्वपूर्ण है, जहां दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य एक बड़ी समस्या बनती जा रही है।

आईकेएस सेंटर में 15 से अधिक छात्र कर रहे हैं मास्टर और पीएचडी
आईआईटी मंडी के आईकेएस सेंटर में अभी 15 से अधिक छात्र-छात्राएं मास्टर और पीएचडी कर रहे हैं। साथ ही केंद्र ने आईकेएस क्षेत्रों में 10 से अधिक पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक निष्पादित किया है। युवा और छात्र पहले से ही सामाजिक भलाई के लिए विविध आईकेएस विषयों में मास्टर और पीएचडी की डिग्री हासिल कर रहे हैं। वेलनेस सेंटर स्थापित हो जाने के बाद यहां ग्रामीण और गरीब लोगों को सस्ता मानसिक स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें