फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विद्यार्थियों को दिया ब्यूटी एंड वेलनेस का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मशोबरा में ब्यूटी एंड वेलनेस विषय के 55 विद्यार्थियों ने सुन्नी स्थित साई ऑरा सत्य साई सैलून में पांच दिवसीय ऑन-जॉब ट्रेनिंग प्राप्त की। सैलून संचालिका दीपिका ने विद्यार्थियों को त्वचा एवं बालों की देखभाल, फेशियल, मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, मेहंदी कला, मैनीक्योर और पेडीक्योर का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। वहीं सुरक्षित उपयोग, स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और ग्राहक सेवा की जानकारी भी दी। वहीं विद्यालय की व्यावसायिक शिक्षा शिक्षिका अनु पराशर ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ वास्तविक कार्यस्थल का अनुभव प्रदान करते हैं। प्रधानाचार्य मीनाक्षी सूद ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस तरह की व्यावसायिक शिक्षा विद्यार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें