फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खिड़की तोड़कर गोशाला में घुसा भालू, गाय को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ननखड़ी के बेवठ गांव में भालू का आतंक, घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की करांगला पंचायत के बेवठ गांव में भालू की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सोमवार देर रात भालू ने गोशाला की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां बंधी गाय को घायल कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों को अपने मवेशियों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। जानकारी के अनुसार बेवठ गांव निवासी धर्म सिंह की गोशाला में देर रात को खिड़की तोड़कर भालू घुस गया। भालू ने अंदर बंधी गाय पर हमला कर दिया, जिससे गाय घायल हो गई। घटना के बाद धर्म सिंह ने इसकी सूचना वार्ड पंच को दी। इसके बाद वन विभाग को भी मामले से अवगत करवाया गया। करांगला पंचायत के प्रधान ज्ञान मेहता ने बताया कि भालू के गोशाला में घुसकर गाय को घायल करने से गांव के लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में भालू की आवाजाही को देखते हुए सतर्कता बरतने की जरूरत है। वहीं, ननखड़ी के वन परिक्षेत्र अधिकारी नरेंद्र ठाकुर ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग रात के समय विशेष सतर्कता रखें और गोशालाओं में पर्याप्त रोशनी का प्रबंध करें, ताकि जंगली जानवरों से होने वाले खतरे को कम किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें