फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल रेस में छाए हिमाचल के ये तीन साइकिलिस्ट

Wed, 27 Jul 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सात दिन तक चली रेस में शिवेन को 126वां, देवेंद्र को 154वां और आशीष को 574वां रैंक प्राप्त हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली देश की सबसे पुरानी साइकिल रेस बाइक ट्रांस एल्प में हिमाचल के तीन साइकिलिस्टों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यूरोप में हुई इस रेस में लाहौल के शिवेन, पांगी के देवेंद्र और शिमला के आशीष ने भारत की ओर से भाग लिया।
विज्ञापन


सात दिन तक चली रेस में शिवेन को 126वां, देवेंद्र को 154वां और आशीष को 574वां रैंक प्राप्त हुआ। ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड और इटली से होकर गुजरी रेस में 520 किलोमीटर का सफर दुनिया के कुल 681 प्रतिभागियों ने तय किया।

भारत के प्रतिभागियों ने पहली बार इस रेस में भाग लिया। 19वीं बाइक ट्रांस एलप रेस 17 जुलाई ऑस्ट्रिया से शुरू हुई थी। 24 जुलाई को रेस का समापन इटली में हुआ। रेस में 40 देशों के 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार भारतीय साइकिलिस्टों ने दिखाया जलवा

हिमाचल के प्रतिभागियों ने एमटीबी हिमालय और हीरो एक्शन टीम के बैनर तले रेस में भाग लिया। हीरो एमटीबी हिमालय के संस्थापक मोहित सूद ने बताया कि भारत की ओर से पहली बार इस रेस में भाग लिया गया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के साइकिलिस्टों का जबरदस्त प्रदर्शन रहा है। आने वाले समय में अब रैंकिंग सुधारने का काम किया जाएगा। शिवेन और देवेंद्र ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के साइकिलिस्टों के साथ मुकाबला कर बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने रेस को खूब इंज्वाय किया। आशीष सूद ने बताया कि रेस से एक अद्भुत अनुभव मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें