फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन नेशनल रेसलिंग में छाया ये हिमाचली पहलवान, जीता गोल्ड

Sun, 31 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
पंकज मनकोटिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल के राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के छात्र पंकज मनकोटिया ने ओपन नेशनल बेल्ट रेसलिंग में स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज और प्रदेश का नाम रोशन किया है। पंकज मनकोटिया का डिग्री कॉलेज पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य हरदेव सिंह जंवाल ने पंकज मनकोटिया और शारीरिक शिक्षक पवन वर्मा को इसकी बधाई दी है। शारीरिक शिक्षक पवन वर्मा ने बताया कि 22 से 24 जुलाई को महाराष्ट्र के पूना में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ओपन बेल्ट रेसलिंग में 10 पहलवानों को पछाड़कर पंकज मनकोटिया ने गोल्ड मेडल जीता है।

फाइनल मुकाबले में दिल्ली के पहलवान प्रवीण कुमार को पटखनी देकर यह खिताब अपने नाम किया। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता कजाकिस्तान में सितंबर माह में आयोजित की जाएगी। इसके लिए पंकज मनकोटिया ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें