फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी एलबम 'सुण मेरे मित्रा' में दिखेगी हिमाचल की ये बेटी

Tue, 09 Aug 2016 10:12 AM IST
तनु भारती/अमर उजाला, भवारना (कांगड़ा)
विज्ञापन
निशु राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिंदी धारावाहिक और दिल्ली में अपने हुस्न के जलवे दिखा चुकीं निशु राणा न्यू सीरीज के बैनर तले ऋषि शर्मा की प्रोडक्शन की पहाड़ी एलबम सुण मेरे मित्रा में बतौर मॉडल भूमिका निभाएंगी। एलबम के गानों की शूटिंग चल रही है।
विज्ञापन


एलबम के गीतों के दृश्य धर्मशाला, रजोल, दरीणी और शाहपुर क्षेत्र में फिल्माए जा रहे हैं। मुख्य गीत में सुण मेरे मित्रा में मुख्य भूमिका में उप तहसील थुरल की पंचायत बछवाई के गांव घड़ेला के युवती निशू राणा नजर आएंगी।

एलबम में संगीत देवा महादेवा फेम इंद्र सिंह ने दिया है। निर्माता ऋषि शर्मा ने बताया कि एलबम की शूटिंग हिमाचल की वादियों समेत जम्मू में भी होगी। मॉडलिंग और एक्टिंग में माहिर निशु राणा इससे पहले भी मुंबई में एक टीवी धारावाहिक में काम रही हैं।
विज्ञापन


वह दिल्ली के ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लेकर भी अपना लोहा मनवाकर हिमाचल का नाम रोशन कर चुकी हैं। निशु राणा ने बताया कि वह इस पहाड़ी एलबम में काम करने से काफी खुश हैं। उनका सपना बड़े परदे पर काम करना है। उन्होंने छोटे परदे पर खूब मेहनत की है। इसमें उन्हें माता-पिता का काफी सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें