फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के मोहम्मद अयूब शेख सेना मेडल से सम्मानित

Sat, 27 Feb 2021 06:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,चंबा
विज्ञापन
नायक मोहम्मद अयूब शेख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दो आतंकियों को ढेर करने वाले हिमाचल प्रदेश के सपूत नायक मोहम्मद अयूब शेख को सेना मेडल से नवाजा गया है। चंबा जिले के चुराह विस क्षेत्र की हरतवास पंचायत के नायक मोहम्मद अयूब शेख को सेना मुख्यालय उत्तरी कमांड उधमपुर में जनरल योगेश कुमार जोशी ने सम्मानित किया। इससे उनके घर में खुशी का माहौल है और माता-पिता को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। नायक मोहम्मद अयूब शेख राजपूताना राइफल यूनिट कश्मीर के श्रीनगर में तैनात हैं।

विज्ञापन


कश्मीर में वर्ष 2019 में आतंकियों की तलाश में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान मोहम्मद अयूब शेख ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। सेना ने उनका नाम सेना मेडल के लिए चयनित किया था। उन्हें 26 जनवरी को सेना मेडल से पुरस्कृत किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण जनवरी में यह कार्यक्रम नहीं हो पाया। अब 26 फरवरी, 2021 को सेना मुख्यालय उत्तरी कमांड उधमपुर में जनरल ने उन्हें सेना मेडल से नवाजा। गौरवान्वित करने वाले इस पल के गवाह मोहम्मद अयूब शेख की पत्नी, बहन और दो बच्चे बने। उनके पिता शुक्रदीन और माता छामा भी बेटे की उपलब्धि से बेहद खुश हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें