फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी बारातियों से भरी कार, दूल्हा भी बाल-बाल बचा

Sun, 26 Feb 2017 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के चंबा-कोहलड़ी मार्ग पर शुक्रवार रात बारातियों की एक कार डुल्ला मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी में सात लोग सवार थे। इनमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


सभी को देर रात क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों गंभीर घायलों को दाखिल कर लिया गया है। हादसा शुक्रवार रात उस समय हुआ जब बारातियों की एक कार नंबर एचपी 01सी-1249 डलहौजी से गनोड़ी गांव जा रही थी।

करीब साढ़े दस बजे डुल्ला मोड़ के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट गहरी खाई में लुढ़क गई। कार के गिरने और लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। बारातियों की अन्य गाड़ियां भी वहां पहुंच गईं।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद यातायात पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। जहां पर तीन लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया।

जबकि, चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। जिनकी पहचान संजीव पुत्र देसराज निवासी गांव भरियाठ डाकघर डलहौजी, मोहित पुत्र हेमराज निवासी गांव भरियाठ, अनिल पुत्र हेमराज निवासी गांव खरोटका डाकघर बाथरी और पंकज पुत्र प्रकाश निवासी द्रड्डा के रूप में हुई है। 

दूल्हे की गाड़ी भी हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची
चंबा-कोहल्ड़ी मार्ग पर शुक्रवार रात को दूल्हे की गाड़ी भी हादसे का शिकार होने से बच गई। तंग सड़क पर गाड़ी के दो पहिये खाई की तरफ बाहर निकल गए और गाड़ी सड़क में ही धंस गई। चालक ने होशियारी दिखाते हुए ब्रेक लगा दी। बारात में शामिल लोगों ने दूल्हे को सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकाला। 

मामले की छानबीन कर रही पुलिस : एसपी 
उधर, एसपी चंबा वीरेंद्र तौमर ने बताया कि चंबा-कोहलड़ी मार्ग पर बारातियों की एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इसमें चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें