राजधानी शिमला के बैंकों में नोट बदलने के बाद उपभोक्ता की अंगुली पर वोट वाली स्याही लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब एक व्यक्ति एक ही बार बैंक में अपने पुराने पांच सौ और हजार के नोटों को बदल सकता है। शिमला के मालरोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की बैंक शाखा ने पुराने नोटों को बदलने आ रहे उपभोक्ताओं की अंगुली पर स्याही लगानी शुरू कर दी है।
ताकि कोई व्यक्ति बैंक में बार-बार पुराने नोटों को बदलने के लिए आ रहा है तो उसे पहचाना जाए और से नए नोट देने लिए साफ मना कर दी जाए। बैंक शाखा के प्रबंधक ने बताया कि नई गाइडलाइंस में ब्रांच में अब नोट बदलने आ रहे उपभोक्ताओं के हाथों में स्याही लगानी शुरू कर दी है।
स्कैंडल प्वाइंट पर स्थित इंडियन बैंक की शिमला शाखा के प्रबंधक ने दावा किया है कि शहर भर में उनके बैंक के एटीएम में उपभोक्ताओं के लिए चौबीस घटें कैश उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अगर उनके बैंक के किसी भी एटीएम में उपभोक्ताओं को कैश नहीं मिलता तो उपभोक्ता सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।