फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवालिया होने के बाद बंद हुई थॉमस कुक ने शिमला में खोला था पहला ऑफिस, पढ़ें रोचक जानकारी

Wed, 25 Sep 2019 11:27 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
थॉमस कुक का पहला ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिवालिया होने के बाद बंद हुई 178 साल पुरानी ब्रिटेन की टूर एंड ट्रेवल कंपनी थॉमस कुक का पहला ऑफिस शिमला में खुला था। कंपनी के मालिक थॉमस कुक ने ब्रिटिश राज के दौरान शिमला के एतिहासिक मालरोड पर अपनी ट्रेवल कंपनी का ऑफिस इस तीन मंजिला बिल्डिंग में खोला था।

विज्ञापन


मालरोड के साथ लगती मंजिल में थॉमस कुक (इंडिया) लिमिटेड का ऑफिस था। ऊपर की मंजिल में थॉमस कुक खुद रहते थे और लोअर बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर बिल्डिंग की धरातल मंजिल में घोड़ों के लिए अस्तबल था।

1947 के बाद एक बार यह भवन अग्निकांड का भी शिकार हुआ हालांकि कुछ ही सालों में इसे हूबहू तैयार करवा लिया गया। मौजूदा समय में इस तीन मंजिला भवन में सिटी प्वाइंट बेकरी, विजया बैंक, रेस्टोरेंट, ज्वैलर्स सहित अन्य कार्यालय हैं।

विज्ञापन

 
Trending Videos

देश का पहला ऑफिस मालरोड पर खुला था

सुमित राज - फोटो : अमर उजाला
उपायुक्त कार्यालय के पास स्थित इस बिल्डिंग को अब कर्मिशियल बिल्डिंग के नाम से जाना जाता है। मौजूदा समय में यह भवन कैलाश फेडरेशन के अधीन है।

शिमला वॉक्स ट्रेवल कंपनी के चेयरमैन सुमित राज का कहना है कि थॉमस कुक (इंडिया) लिमिटेड का हेड क्वार्टर मुंबई में स्थापित किया गया था और देश का पहला ऑफिस शिमला मालरोड पर खोला गया। डीसी आफिस और सीटीओ के बीच कर्मिशियल बिल्डिंग के नाम से अभी भी यह भवन मौजूद है।
विज्ञापन

कालेज के दिनों में करवाई थी रेल बुकिंग

श्रीनिवास जोशी - फोटो : अमर उजाला
पूर्व आईएएस अधिकारी और साहित्यकार श्रीनिवास जोशी ने बताया कि 1947 के बाद भी टूर कंपनी थॉमस कुक का मालरोड पर ऑफिस चलता था। कालका से दिल्ली के लिए उन्होंने यहां से रेल की टिकट बुक करवाई थी। कालेज के दिनों में वह अकसर अपने ताया के पास दिल्ली जाते थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें