फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल टनल से सटी सिस्सू पंचायत में पर्यटन गतिविधियों पर रोक, ये है वजह

Tue, 10 Nov 2020 06:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
सिस्सू(लाहौल-स्पीति) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अटल टनल रोहतांग खुलने के बाद सिस्सू के नर्सरी और झील के किनारे सभी ढाबे, रेस्तरां और पर्यटन गतिविधियों पर 15 दिनों के लिए रोक लगाई गई है। किराना की दुकानों को खोलने के लिए सुबह 10 से 11 और शाम 4 से 5 बजे का समय निर्धारित किया गया है। ऐसा जनजातीय क्षेत्र चंद्राघाटी में पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के केस लगातार सामने आने के बाद किया गया है।  

विज्ञापन


खांगसर महिला मंडल ने रविवार से 12 दिन तक सभी व्यापारिक संस्थानों और आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इसी कड़ी में सिस्सू पंचायत ने मंगलवार को ठोस कदम उठाते हुए 25 नवंबर तक ढाबा, रेहड़ी-फडी, होटल, गेस्ट हाउस व होमस्टे सहित बाहरी लोगों के गांव में आने पर रोक लगा दी है। सिस्सू पंचायत की प्रधान सुमन ठाकुर ने बताया कि चंद्राघाटी में पिछले दिनों से  कोविड-19 के केस सामने आ रहे हैं। लिहाजा, सामुदायिक संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ रही है। इसे रोकने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए पंचायत ने यह निर्णय लिया है। 

कोकसर और सिस्सू पंचायत के प्रधान ने सैलानियों के साथ मनाली से नॉर्थ पोर्टल आने वाले लोगों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं। इसलिए महामारी के चलते घाटी में न आएं और पंचायत के निर्देशों का पालन करें। कोकसर पंचायत में भी बंद को लेकर सभा बुलाने का फैसला लिया गया है। जिला परिषद अध्यक्ष रमेश रुआलवा ने बताया कि तापमान घटने और ठंड का मौसम शुरू होते ही लाहौल-स्पीति में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पंचायत स्तर पर सभा बुलाकर बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए कदम उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें