हिमाचल के जिला किन्नौर प्रशासन ने कोरोना महामारी के चलते आधिकारिक तौर पर किन्नर कैलाश यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला पर्यटन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा अवनिंद्र कुमार ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी दौरान 4 लोगों का किन्नर कैलाश जाने का वीडियो वायरल हुआ है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो इस वर्ष का है या पिछले वर्ष का। इसकी पुलिस जांच कर रही है। गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेशों के अनुसार विश्व भर में फैली कोविड 19 महामारी के चलते धार्मिक स्थलों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है।