फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बलदेव बोले- मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर झूठी अफवाहें फैलाने वालों पर दर्ज करवाएंगे एफआईआर

Mon, 28 Aug 2023 06:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कांग्रेस कमेटी के सचिव बलदेव ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई दिनों से कुछ शरारती तत्वों और अति महत्वाकांक्षी लोगों की ओर से एक साजिश के तहत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। 
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बलदेव ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बलदेव ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई दिनों से कुछ शरारती तत्वों और अति महत्वाकांक्षी लोगों की ओर से एक साजिश के तहत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। कुछ लोग जानबूझकर माहौल खराब करने में लगे हैं। इस प्रकरण को अंजाम देने वालों के खिलाफ जल्द ही पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूरी तरह से स्वस्थ हैं। लगातार मौके पर जाकर बचाव और राहत कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। बलदेव ठाकुर ने कहा कि प्रदेश एक भयंकर आपदा के दौर से गुजर रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रोज 18 घंटे लगातार काम कर रहे हैं। आम जनमानस की मदद के लिए स्वयं प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचकर राहत प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की तारीफ विश्व बैंक जैसे विश्वस्तरीय संस्थान और नीति आयोग जैसे राष्ट्रीय विकास की बुनियाद रखने वाले राष्ट्रीय संस्थान और भाजपा सरकार में पूर्व में मुख्यमंत्री रहे शांता कुमार जैसे कद्दावर नेता कर रहे हैं। बलदेव ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ समय मुख्यमंत्री को मामूली यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या आई थी। स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने उनको चार-पांच दिन आराम करने की सलाह दी थी और और तीन दिन में मुख्यमंत्री बिल्कुल स्वस्थ हो गए थे। उस मामूली सी बात को लेकर कुछ षड्यंत्रकारी बिना वजह बात को बढ़ाकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें