फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नामी खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग लेगी बख्शो

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंद हौसले से शून्य डिग्री तापमान में नंगे पांव उड़ान भरकर दुनिया को अपना मुरीद बनाने वाली ऊना की बख्शो देवी से मिलने को बिलासपुर स्पोर्ट्स हॉस्टल के खिलाड़ी भी बेताब हैं। ऊना की यह मासूम उड़नपरी अब यहां विशेष ट्रेनिंग लेगी।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देने वाले बिलासपुर स्पोर्ट्स हॉस्टल में बख्शो देवी को दौड़ की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यहां बख्शो को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से भी टिप्स मिलेंगे। बिलासपुर स्पोर्ट्स हॉस्टल से निकले खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर धूम मचाई है। इनमें रितु नेगी, प्रियंका नेगी सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।

बख्शो अब राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ प्रेक्टिस करेगी। हॉस्टल में इस समय 70 छात्र-छात्रा खिलाड़ी हैं। इनमें आठ लड़कियां एथलीट तथा 15 कबड्डी खिलाड़ी हैं। स्पोर्ट्स हॉस्टल की आशा देवी, रितिका, राधा, मधु तथा सोनिया सहित अन्य खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में नाम कमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने कमाया नाम, बख्‍शो के लिए भी मौका

कबड्डी में प्रियंका नेगी, रितु नेगी, एथलेटिक्स में आशा देवी, रितिका, राधा, मधु और सोनिया, हैंडबाल में अजय कुमार, अभिषेक, मुकेश, कपिल, प्रशांत, नसीम, अजय तथा रामेश्वर सहित अन्य ने देश-विदेश में नाम कमाया है।

सरकार तथा खेल विभाग बख्शो देवी की मदद को आगे आए हैं। यह सराहनीय फैसला है। हॉस्टल में दाखिले के बाद बख्शो को दूसरे खिलाड़ियों की तर्ज पर दौड़ की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।-श्याम लाल कौंडल, युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी बिलासपुर

कोच की दरकार
स्पोर्ट्स हॉस्टल में एथलेटिक्स के कोच की दरकार है। यहां अप्रैल में एथलीट के कोच सेवानिवृत्त हो गए थे। तब से लेकर अभी तक कोच का पद रिक्त है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें