फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टा मामले में मंडी के युवक को एक लाख में जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। चिट्टा मामले में मंडी निवासी आरोपी को जिला एवं सत्र न्यायालय से सशर्त जमानत मिल गई है। विशेष न्यायाधीश की अदालत ने तहसील बलद्वारा के आशीष चंदेल को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। आवेदक/आरोपी आशीष चंदेल न्यायिक हिरासत पर कैथू जेल में बंद है। अब अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने के बाद एक लाख रुपये में जमानत मिल गई है। यह मामला 17 दिसंबर 2024 को ढली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के स्पेशल सेल की एक टीम भट्ठाकुफर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सह-आरोपी रजत शर्मा और आशीष चंदेल (आवेदक) के कब्जे से 19.640 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया था। फिलहाल, आरोपी को निजी मुचलके और समान राशि के दो जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर रिहा करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें