फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टा तस्करी मामले में आरोपी को दी जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एनडीपीएस एक्ट के मामले में विशेष न्यायाधीश-एक शिमला प्रवीण गर्ग की अदालत ने मुख्य आरोपी को नियमित जमानत दे दी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार सुन्नी पुलिस ने 13 मई 2026 को गश्त के दौरान आरोपी की गाड़ी से 17.07 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। करसोग निवासी आरोपी जगत राम उर्फ जग्गू को 16 जून 2026 को गिरफ्तार किया था और वह तब से न्यायिक हिरासत में है। अभियोजन पक्ष के अनुसार सह आरोपियों द्वारा पूछताछ में यह खुलासा किया था कि वह जगत राम के लिए काम करते थे और बैंक खातों के जरिये वित्तीय लेनदेन के सबूत भी सामने आए थे। अदालत ने समानता के सिद्धांत के आधार पर आरोपी को भी जमानत का हकदार माना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें