शिमला। विशेष न्यायाधीश-दो यजुवेंद्र सिंह की अदालत ने चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी को जमानत दे दी है। अदालत ने पाया कि पुलिस की ओर से दी रिपोर्ट में पाया गया है कि आरोपी से अब किसी पूछताछ की जरूरत नहीं है। ऐसे में अब आरोपी को हिरासत में रखने की जरूरत नहीं है। कोटखाई निवासी आरोपी राजन डोगरा को दिसंबर 2025 में पुलिस ने 26.030 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सूचना के आधार पर ठियोग बाईपास पर सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में तलाशी ली थी। तलाशी लेने पर रंजन डोगरा और उसके सह आरोपी से 26.030 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। राजन डोगरा ने जमानत याचिका में दावा किया कि वह बेकसूर है। उसने कोर्ट को बताया कि उसके सह आरोपी को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी है। संवाद